ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने किया भंडारे का शुभारंभ, कन्या भोज कर लिया आशीर्वाद

ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने किया भंडारे का शुभारंभ, कन्या भोज कर लिया आशीर्वाद

अनिल कनौजिया 

बाराबंकी सिरौलीगौसपुर,। ग्राम रसूलपुर में चल रहे श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

ब्लॉक प्रमुख ने विधिवत पूजन के बाद कन्या भोज कराकर विशाल भंडारे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख रेनू वर्मा को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा व पुष्पगुच्छ भेंटकर जोरदार स्वागत किया। वहीं कंचन सोनकर ने भी माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। प्रमुख ने खूब मन लगाकर बिटिया को पढ़ाई करने की बात कही 

भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल रहा।

इस अवसर पर दिलीप सोनकर, सुंदर लाल, अनिल कनौजिया कौशल सोनकर, रामजी सोनकर, मुकेश सोनकर, श्याम बच्चाराम यादव सहित तमाम गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।